Join Us On WhatsApp

जन सुराज ने 51 सीटों पर कर दी उम्मीदवार की घोषणा, भोजपुरी गायक रितेश पांडेय...

बिहार में राजनीतिक उथल पुथल के बीच जन सुराज ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जन सुराज ने पहले चरण में 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है...

Jan Suraj announced candidates for 51 seats
जन सुराज ने 51 सीटों पर कर दी उम्मीदवार की घोषणा, भोजपुरी गायक रितेश पांडेय...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा चल ही रही है इस बीच जन सुराज ने अपने 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। एक प्रेस वार्ता करते हुए जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि हम लोग पिछले 3 वर्षों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। हम आगामी 11 अक्टूबर से चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर राघोपुर क्षेत्र में रहेंगे और वहीँ से हम अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा कि हमलोग शुरू से कहते रहे हैं कि हमारी पार्टी में सभी जाति और समुदाय को उचित स्थान देंगे तो इस बार भी हमने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। आज हम 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर रहे हैं। इस 51 सीटों में हम 7 सुरक्षित सीटें, 17 अति पिछड़े, 11 पिछड़े, 8 मुस्लिम और 8 सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं।

उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि हम जिन नामों की घोषणा करने जा रहे हैं उसमे पहला नाम ही बड़ा इनाम है। जन सुराज ने वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से दृगनारायणप प्रसाद, हमलोग जाति की चर्चा नहीं करते हैं लेकिन बता दें कि ये थारू समाज से आते हैं। सामान्य सीट से इनको उम्मीदवार बनाया जा रहा है।

इन सीटों पर इन्हें बनाया गया उम्मीदवार

क्रमांक
विधानसभा सीट
उम्मीदवार का नाम

1. 

वाल्मीकिनगरदृगनारायण प्रसाद

2.

लौरियासुनील कुमार
3.हरसिद्धि (एससी)अवधेश राम
4.ढाकाडॉ लालबाबू प्रसाद
5.सुरसंडउषा किरण
6. रुन्नीसैदपुरविजय कुमार साह
7.बेनीपट्टीमो परवेज आलम
8.निर्मलीरामप्रवेश कुमार यादव
9.सिकटीराघी बबलू
10.कोचाधामनअबू अफाक फारुक
11.अमौरअफरोज आलम
12.बायसीमो शाहनवाज आलम
13.प्राणपुरकुणाल निषाद उर्फ़ सोनू सिंह
14.आलमनगरसुबोध कुमार सुमन
15.सहरसाकिशोर कुमार मुन्ना
16.सिमरी बख्तियारपुरसुरेंद्र यादव
17.महिषीशमीम अख्तर
18.दरभंगा ग्रामीणसोएब खान
19.दरभंगाआर के मिश्रा
20.केवटीबिल्टू सहनी
21.मीनापुरतेजनारायण सहनी
22.मुजफ्फरपुरडॉ अमल कुमार दास
23.गोपालगंजडॉ शशि शेखर सिन्हा
24.भोरेप्रिती किन्नर
25.रघुनाथपुरराहुल कीर्ति सिंह
26.दरौंधा सत्येन्द्र कुमार यादव
27.मांझीयदुवंश गिरी
28.बनियापुरश्रवण कुमार महतो
29.छपराजयप्रकाश सिंह
30.परसामोसाफिर महतो
31.सोनपुरडॉ चंदन लाल मेहता
32.कल्यानपुर (सुरक्षित)रामबालक पासवान
33.मोरवाजाग्रति ठाकुर
34.मटिहानीडॉ अरुण कुमार
35.बेगूसरायसुरेन्द्र कुमार सहनी
36.खगड़ियाजयंती पटेल
37.बेलदौड़गजेन्द्र कुमार सिंह निषाद
38.परबत्ताविनय कुमार वरुण
39.पीरपैंतीघनश्याम दास
40.बेलहरबृजकिशोर पंडित
41.अस्थावांलता सिंह
42.बिहारशरीफदिनेश कुमार
43.नालंदाकुमार पूनम सिन्हा
44.कुम्हरारप्रो के सी सिन्हा
45.आराडॉ विजय कुमार गुप्ता
46.चेनारीनेहा कुमारी नटराज
47.करगहरगायक रितेश रंजन पांडेय
48.गोहसीताराम दुखारी
49.नवीनगरअर्चना चंद्रा यादव
50.इमामगंज (सुरक्षित) डॉ अजित कुमार
51.बोधगया (सुरक्षित)लक्ष्मण मांझी

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp