Join Us On WhatsApp

'जय श्री राम' के नारों से गूंजा विधानसभा परिसर, चुनाव जीतने के बाद नितिन नबीन...

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर NDA ने जीत दर्ज कर ली जिसके बाद विधायकों का उत्साह चरम पर दिखा. चुनाव जीतने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी विधानसभा परिसर पहुंचे जिसके बाद NDA विधायकों ने जम कर जय श्री राम के नारे लगाये...

jay shri ram ka nara
'जय श्री राम' के नारों से गूंजा विधानसभा परिसर, चुनाव जीतने के बाद नितिन नबीन...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर NDA ने जीत का परचम लहराया जिसके बाद विधायकों का उत्साह चरम पर दिखा। राज्यसभा में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन विधानसभा पहुंचे जहां उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा  के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत भाजपा कोटे से अन्य मंत्री एवं विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायकों ने फूलों की माला पहना कर भाजपा अध्यक्ष को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें     -   काम नहीं कर सका तेजस्वी का गणित, 4 MLA हुए गायब तो पांचों सीट पर जीता NDA

राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर जीत के बाद उत्साह से भरे विधायकों ने जम कर नारे लगाये जिसके बाद पूरा विधासभा परिसर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान विधायकों ने काफी ख़ुशी जताई और प्रधानमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की धारा लगातार बहने की बात कही। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ कर राज्यसभा जाने के सवाल पर विधायकों ने कहा कि इस बात का दुःख तो जरुर है कि वे अब इस पद को छोड़ रहे हैं लेकिन उन्होंने इक्षा जताई है कि एक बार राज्यसभा जाना चाहते हैं इसलिए हम उनके निर्णय का सम्मान करते हैं और इस बात की ख़ुशी है कि अब उनकी इक्षा पूरी होने जा रही है।

NDA विधायकों ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा जरुर जा रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि हमारी भूमिका बदल रही है लेकिन मैं बिहार के विकास के लिए लगातार काम करता रहूँगा। इस हिसाब से नीतीश कुमार हमें छोड़ कर नहीं जा रहे हैं बल्कि वे हमारे साथ ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें     -   दूसरे दल ने कर दिया समर्थन लेकिन अपने ही विधायकों ने दिया धोखा, मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp