Join Us On WhatsApp

राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर JDU में हो गया फाइनल, नीतीश के नाम पर..., विजय चौधरी ने कहा...

राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है और बुधवार को एक चर्चा काफी जोरो पर है कि सीएम नीतीश अब दिल्ली जाएंगे जबकि उनके बेटे निशांत कुमार...

JDU ne final kar liya
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर JDU में हो गया फाइनल, नीतीश के नाम पर..., विजय चौधरी ने कहा...- फोटो : Darsh News

राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू नेताओं का मंथन लगातार जारी है। पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पार्टी नेताओं ने मंथन किया फिर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर वरीय नेताओं ने बैठक की। बैठक के बाद अभी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन पार्टी के वरीय नेता ने इशारा जरूर कर दिया है कि सीएम नीतीश राज्यसभा जा सकते हैं। संजय झा के आवास पर बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश के खास मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। विजय चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इन मामलों में अब अंतिम निर्णय सीएम नीतीश को लेना है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर अंतिम रूप से मंथन हो गया है और अब अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लेना है।

यह भी पढ़ें    -    CM नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों से खुश नहीं हैं पार्टी के कार्यकर्ता, कहा 'सड़क पर उतरेगा जनसैलाब...'

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे सर्वमान्य नेता हैं और उनके निर्णय और इक्षा से कुछ होगा। उन्होंने निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री को लेकर कहा कि पार्टी में यह बात जोरो से चल रही है। कार्यकर्ता सहित सभी नेता चाहते हैं कि निशांत अब राजनीति में आएं, बातचीत भी हुई है। वह युवा हैं, शिक्षित हैं और नेतृत्व करने की क्षमता भी है। वह बहुत जल्द ही राजनीति में आयेंगे। वहीं रामनाथ ठाकुर के राज्यसभा जाने के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि जब भी घोषणा की जाएगी तो दोनों सीटों पर एकसाथ की जाएगी। आपलोग कुछ घंटों का सब्र और रखिए, बहुत जल्द ही निर्णय आपलोगों के सामने होगा। उन्होंने बैठक के दौरान चली चर्चाओं को लेकर कहा कि जो भी निर्णय होगा वह हमारे नेता के इक्षानुसार ही होगा और बहुत जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें    -   नीतीश जाएंगे राज्यसभा और निशांत बनेंगे बिहार के...? होली के दिन बिहार में बदलने वाला है सियासी रंग..

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp