Join Us On WhatsApp
BISTRO57

जेडीयू ने किया लालू परिवार पर बड़ा हमला

Jdu on lalu

 जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में आपराधिक तांडव का वास्तविक रूप जानने और समझने के लिए तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के शासनकाल का काला  इतिहास पलटना चाहिए। जंगलराज शब्द की उत्पत्ति लालू-राबड़ी सरकार की देन है और लंबे कालखंड तक बिहार को पूरे देश-दुनिया में इससे भारी फजीहत झेलनी पड़ी। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद की सरकार में सत्ता संरक्षित अपराधियों का बोलबाला था। महिलाओं व बहन-बेटियों को खुले में सांस लेने तक की आजादी नहीं थी। नब्बे के दशक में बिहार की जनता ने अपना जान-माल दोनों ही भगवान भरोसे छोड़ दिया था। फिरौती और डकैती का भय व्यवसाय से जुड़े लोगों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव 1990 से 2005 तक के दौर से अनजान हैं तो उन्हें अपने माता-पिता से पूरी जानकारी लेनी चाहिए। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने असाधारण प्रशासनिक कौशल से बिहार को सुशासन की पटरी पर लाया। हमारे राजनीतिक विरोधी भी दबे जुबान से इस बात को स्वीकार करते हैं। राजद के दौर में जंगलराज का पर्याय बना बिहार आज देशभर में विकास और सुशासन का मिसाल पेश कर रहा है। गिने-चुने आपराधिक घटनाओं को आधार बनाकर जंगलराज से तुलना करना कहीं न कहीं तेजस्वी यादव की घोर नासमझी का परिचायक है। लालू-राबड़ी की सरकार में नेता और अधिकारी तक की दिनदहाड़े हत्या हो जाती थी। फिरौती के लिए उनके परिजनों को उठा लिया जाता था लेकिन आज कोई कितना भी बड़ा अपराधी क्यों ना हो कानून के शिकंजे से नहीं बच सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता द्वारा नकार दिए जाने के बाद भी तेजस्वी यादव दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने से बाज नहीं आ रहें हैं। अगर यही स्थिति रही तो बिहार विधानसभा चुनाव में जनता बाकी कसर भी पूरा कर देगी।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp