Join Us On WhatsApp

NEET छात्रा के मामा नहीं आये तो CBI की टीम पहुंच गई उनके घर, की लंबी पूछताछ...

नीट छात्रा मौत मामले में CBI की टीम तीसरी बार जहानाबाद पहुंची. इस बार CBI की टीम सीधे छात्रा के मामा के घर पहुंची और मामा समेत पूरे परिवार से लंबी पूछताछ की. इससे पहले भी टीम दो बार जहानाबाद जा चुकी है जब परिवार के लोगों से पूछताछ की गई थी...

jehanabad pahunchi cbi
NEET छात्रा के मामा नहीं आये तो CBI की टीम पहुंच गई उनके घर, की लंबी पूछताछ...- फोटो : Darsh NEWS

जहानाबाद: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने अपनी जांच तेज कर दी है। CBI की टीम गुरुवार को तीसरी बार जहानाबाद पहुंची जहां छात्रा के मामा से लंबी पूछताछ की। टीम ने छात्रा के मामा के साथ ही उनके परिवार से भी लंबी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि जहानाबाद पहुंची 5 सदस्यीय टीम में महिला इंस्पेक्टर भी शामिल थी। टीम गुरुवार को जहानाबाद में छात्रा के घर के बजाय उसके मामा के घर पहुंची थी और पूछताछ की।

यह भी पढ़ें   -    T-20 विश्वकप के सुपर 8 में पहुंचा भारत और पाकिस्तान, कब भिड़ेंगी दोनों टीमें देखें शेड्यूल...

मिली जानकारी के अनुसार CBI की टीम ने छात्रा के मामा को बुधवार को पटना बुलाई थी लेकिन वे नहीं पहुंचे थे तब गुरुवार को टीम उनके ही घर पहुंच गई। इससे पहले भी दो बार CBI की टीम जहानाबाद पहुंच चुकी है जिसमें पहले दिन छात्रा के माता पिता और भाई से पूछताछ की थी तो दूसरे दिन छात्रा के भाई का मोबाइल जब्त करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि केस अपने हाथ में लेने के बाद CBI की 20 सदस्यीय टीम पहली बार 15 फरवरी को जहानाबाद पहुंची थी जिसमें परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की थी और फिर दुबारा 17 फरवरी को पहुंची और इस दिन टीम ने छात्रा के भाई के साथ मखदुमपुर बाजार से उसका मोबाइल लिया और पूछताछ भी की थी।

यह भी पढ़ें   -    PPP मॉडल से राज्य में खेल को दिया जायेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव ने इस मामले में जताया संतोष...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp