Join Us On WhatsApp

परिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी प्रदेश भाजपा...

Jharkhand BJP Parivartan Yatra

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमे आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में केंद्रीय मंत्री एवम विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा ,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम यात्रा के संयोजक सांसद दीपक प्रकाश,समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी,सांसद,विधायकगण , जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी गण उपस्थित थे।

यात्रा संयोजक एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक के बाद बताया कि भ्रष्ट और निकम्मी हेमंत सरकार से जनता ऊब चुकी है। सभी वर्गों में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत विपक्ष के नाते जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

कहा कि जन मुद्दों और सरकार की विफलताओं को जमीनी स्तर पर उजागर करने केलिए भाजपा ने सभी 6सांगठनिक प्रमंडलों से परिवर्तन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा।

कहा कि यात्रा की संभावित तिथि 20से 30सितंबर के बीच होगी जो सभी विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी। कहा कि पार्टी जल्द यात्रा कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा करेगी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp