Daesh NewsDarshAd

हेमंत सरकार ने 11 IAS अधिकारियों का किया तबादला और पदस्थापन….

News Image

 शनिवार को हेमंत सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 पदाधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

 अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर देवघर आशीष अग्रवाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास अभिकरण सरायकेला खरसावां के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी अनिकेत सचान को अगले आदेश तक अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद पीयूष सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था धनबाद के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर रीना हंसदा को स्थानांतरित करते हुए परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास अभिकरण गुमला के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है। अवर सचिव वित्त विभाग शताब्दी मजूमदार को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत श्रुति राज लक्ष्मी को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत रवि कुमार को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी देवघर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। प्रतीक्षारत दीपेश कुमार को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत कृष्णकांत कांवरिया को अगले आदेश तक हुसैनाबाद का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। सुलोचना मीणा को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी मेदिनी नगर सदर के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापित किया गया है। इसी तरह प्रतीक्षारत प्रांजल ढाडा को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

DarshAd
Darsh-ad

Scan and join

Description of image