Join Us On WhatsApp

झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने पर अमादा झामुमो - कांग्रेस गठबंधन की सरकार....बाबूलाल मरांडी

Jharkhand Islamic State

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य में हो रहे जबरन धर्मांतरण के वारदातों पर राज्य सरकार पर हमला बोला।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में दलित समुदाय का उत्पीड़न चरम पर पहुंच चुका है। बाबासाहेब अम्बेडकर के संविधान की दुहाई देने वाले वाले और उनकी कांग्रेस पार्टी दलितों पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस-झामुमो की सरकार झारखंड को 'इस्लामिक स्टेट' बनाने पर अमादा है।


 गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड में एक दलित महिला और उसके पति के साथ मारपीट तथा अभद्रता करते हुए जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया गया। जब महिला ने शिकायत दर्ज करायी तो मुखिया पति शाहबान अंसारी ने दलित महिला पर जबरन सुलहनामा दाखिल करने का दबाव बनाया, साथ ही सामाजिक दंड देने और सरकारी योजनाओं का लाभ रोकने की धमकी दी।

 झारखंड में दलित-आदिवासियों का धर्मांतरण कर उनका अस्तित्व मिटाने की साजिश चल रही है। बांग्लादेशी घुसपैठिए झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ऐसी साजिशों को अंजाम दे रहे हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp