Join Us On WhatsApp

झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से दो दिग्गज , एनडीए और इंडिया गठबंधन के दोनों नेता ने अपनी ताकत दिखाई....

Jharkhand Khunti Loksabha Seat

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने करीब एक घंटे के अंतराल में नामांकन के पर्चे दाखिल किए। इस दौरान दोनों गठबंधनों के कई बड़े दिग्गज मौजूद रहे।

दोनों तरफ से रोड शो और जनसभा भी आयोजित हुई। अर्जुन मुंडा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन करने पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा और खूंटी के भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम के साथ नामांकन करने पहुंचे। इसके पहले रोड शो और को-ऑपरेटिव मैदान में जनसभा आयोजित हुई, जिसमें गठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

इस सीट पर 13 मई को मतदान होना है। पिछले चुनाव में भी इन दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ था। भाजपा के अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को लगभग 1,500 मतों के फासले से पराजित किया था।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp