Daesh NewsDarshAd

झारखंड राज्यसभा चुनाव में डॉ प्रदीप वर्मा निर्विरोध हुए निर्वाचित ,विधानसभा सचिव ने दिया प्रमाणपत्र

News Image

मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,विधायक सीपी सिंह,समरी लाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  डॉ रविंद्र कुमार राय,सहित प्रदेश पदाधिकारी ,रांची महानगर एवम ग्रामीण जिला के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित, प्रमाणपत्र प्राप्त कर डॉ वर्मा ने विधानसभा परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवम राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को भी पुष्प अर्पित कर किया नमन, महिला मोर्चा की बहनों ने कर्यालय में किया पारंपरिक स्वागत, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर,अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ से किया नव निर्वाचित सांसद का स्वागत,

उच्च सदन में झारखंड की सशक्त आवाज बनेंगे डॉ प्रदीप वर्मा...बाबूलाल मरांडी 

भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी....अमर बाउरी

राज्यसभा चुनाव की जीत राज्य के लाखों कार्यकर्ताओं को समर्पित....प्रदीप वर्मा

राज्य में राज्यसभा के दो सीटों पर निर्विरोध चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई। नाम वापसी की अंतिम तिथि आज अपराह्न तीन बजे समाप्त होने के बाद विधानसभा सचिव ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद दोनो प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

एन डी ए उम्मीदवार एवम प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने विधानसभा सचिव से निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र ग्रहण किया।

मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,विधायक सीपी सिंह,समरी लाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय , प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए दीपक बंका, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सुबोध सिंह गुड्डू, रांची महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू,ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, केके गुप्ता,बलराम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने विधानसभा परिसर स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा,राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई एवम प्रदेश कार्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका नमन किया। विधानसभा सचिवालय कक्ष में डॉ वर्मा को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि डॉ प्रदीप वर्मा का राज्यसभा केलिए चुना जाना एक कार्यकर्ता का सम्मान है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसने कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी है।

नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य एवम प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष,प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो,विधायक कमलेश सिंह सहित केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

डॉ वर्मा ने कहा कि यह जीत प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिनके अथक परिश्रम से ही ऐसे सुखद परिणाम मिलते है।

Darsh-ad
Darsh-ad
Darsh-ad

Scan and join

Description of image