Join Us On WhatsApp
BISTRO57

विश्व आदीवासी दिवस पर रांची के बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में झारखंड की संस्कृति का सबसे बड़ा महोत्सव ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024’ का हुआ आगाज....

Jharkhand Tribal Festival

राजधानी रांची के बिरसा स्मृति पार्क में झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 मनाया जा रहा है। दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव’ का आगाज आज 9 अगस्त को हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन इस महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। 

इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया। सीएम ने कहा कि राज्य में तीसरी बार विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन इस महोत्सव को देश और दुनिया के अलग अलग हिस्से में भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा आदिवासी समाज देश दुनिया में फैला है और झारखंड ने आदिवासी सांस्कृति सभ्यता के होने जल, जंगल, जमीन की रक्षा और अधिकार के संघर्ष करके दुनिया को दिखाया है।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की धरती वीरों की भूमि रही है। यहां की माटी में जन्मे बीर बुधु भगत, सिद्धो-कान्हु, चांद-भैरव, फूलो-झानो और जतरा उरांव जैसे महान सपूतों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. उन सभी के बलिदानों को स्मरण करते हुए मैं उनके प्रति अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। हमारे जनजातीय समुदाय का इतिहास गौरवशाली रहा है।

आदीवासी महोत्सव में झारखंड के अलावा दूसरे राज्य से भी पहुंचे आदीवासी समुदाय के लोग और इस महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम में मांदर की थाप पर जमकर थिरकते नजर आए , साथ ही साथ आदीवासी परिधान पहन कर आदीवासी वयंजनों का भी लुफ्त उठाया।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp