Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज चतरा, पलामू एवं लातेहार जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रांची में संपन्न हुई |

JMM Panchayat Substandard Meeting

 उक्त बैठक में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया |


        पार्टी के माननीय केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं के मन में राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में उठ रहे जिज्ञासाओं को शांत किया तथा संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही |

       उक्त बैठक में चतरा, पलामू एवं लातेहार जि जिला के जिला समिति के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर/महानगर समिति के पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा सचिव शामिल हुए |

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp