Join Us On WhatsApp

Bihar Politics : 'जो नेता आपको और आपके बच्चों को लूटते हैं, उन्हें इस बार वोट न दें... अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करें...

"Jo neta aapko aur aapke bachon ko lootte hain, unhen is baa

Kaimur : कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा से जन सुराज का 'बिहार बदलाव यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जन सुराज के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, बिहार में 1990 से 2005 तक जंगल राज था। वहीं 2005 से लेकर अब तक बिहार के भीतर महा जंगल राज है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, अफसर शाही चरम पर है सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की बोलबाला है। लेकिन, जब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का मानना है कि, जब लोग अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दें। 'जो नेता आपको और आपके बच्चों को लूटते हैं, उन्हें इस बार वोट न दें। अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करें।

बिहार को अब एक नई व्यवस्था की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि, अपने विधानसभा में वोट किसी नेता के नाम या चेहरे पर नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को देखकर दें। उन्होंने कहा कि, इस  बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं, अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। वहीं आनंद कुमार सिंह ने कहा कि, प्रखंड, अंचल कार्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, मालगुजारी रसीद, दाखिल खारिज, नया राशन कार्ड बनवाने और आवास योजना का लाभ लेने जैसे तमाम चीजों पर रिश्वत लिया जा रहा है। बिहार का भविष्य जन सुरज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के हाथों में है। बता दें कि, 35 सालों में समाजवाद और संप्रदायवाद के नाम पर बिहार की जनता को ठगा गया। जाति धर्म और मजहब के नाम पर वोट हासिल किया गया। जनता और इलाके का विकास करने के बजाय खुद का विकास विधायक सांसदों ने किया।हालांकि, इस कार्यक्रम में जन सुराज के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp