Join Us On WhatsApp

DJ बुक करने के नाम पर युवक को घर से बुलाया और रेलवे स्टेशन के समीप ले जा कर.., सुबह में लोगों ने किया सड़क जाम...

कैमूर में बीती रात DJ बुक करने के नाम पर कुछ लोगों ने एक युवक को घर से बुलाया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. इस दौरान उसे बचाने जब पिता पहुंचे तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया और सुबह में परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया

kaimur me biti rat
DJ बुक करने के नाम पर युवक को घर से बुलाया और रेलवे स्टेशन के समीप ले जा कर.., सुबह में लोगों ने किय- फोटो : Darsh NEWS

कैमूर: बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन अपराधी हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं। बड़ी खबर कैमूर से सामने आ रही है जहां बीती रात अपराधियों ने एक युवक को घर से बुला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं बुधवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

घटना कैमूर के पुसौली की है जहां बीती रात अपराधियों ने राजा साह नाम के युवक को DJ बुकिंग के नाम पर फोन कर घर से बुलाया। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि कुछ लोगों ने रात में करीब साढ़े दस बजे DJ बुकिंग के नाम पर राजा को घर से बुलाया और बाहर निकलते ही उसे पकड़ कर घसीटते हुए रेलवे स्टेशन के आसपास ले कर चले गए। मामले की सूचना पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं मृतक की बहन बताया कि अपराधियों ने उसे भी अगवा कर जान से मारने की धमकी दी थी। बहन ने बताया कि मृतक ने अपना दम तोड़ने से पहले बताया था कि किन लोगों ने उसके मारपीट की और जान मारने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें     -    अब तक जारी नहीं किया गया TRE-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन, फिर से सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

घटना के बाद बुधवार की सुबह परिजन समेत स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई तथा लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया। मामले को लेकर मोहनिया के डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों ने करीब 15 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है जिसमें 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना के बाद फ़िलहाल पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें     -    POCSO एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पत्थरबाजी, फायरिंग में एक किसान...

कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp