Join Us On WhatsApp

कल्पना सोरेन ने सरायकेला के कांड्रा में किया रोड शो, मंंईया यात्रा मे उमड़ी महिलाओं की भीड़....

Kalpna Soren Road Show

आज शुक्रवार को सरायकेला जिले के कांड्रा मोड़ पर विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी और मंत्री रामदास सोरेन मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान यात्रा के तहत रोड शो में शामिल हुए। इस रोड शो में लोगों का जन सैलाब उमड़ पाड़ा। खासकर महिलाओं ने इस रोड शो के दौरान कल्पना सोरेन का जोरदार अभिनंदन किया। रोड शो सरायकेला जिले के कांड्रा मोड़ पर पहुंचा। 

वहीं अपने वाहन की छत पर बैठकर कल्पना सोरेन ने लोगों का अभिवादन करते हुए पूछा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि उनके खाते में आ रही है ना। हेमंत दादा जिताएंगे ना। इस दौरान पत्रकारों को कल्पना सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान यात्रा का यह जनसैलाब संकेत दे रहा है कि राज्य की महिलाओं का सरकार ने सम्मान किया है। जन समर्थन हेमंत सोरेन और गठबंधन को मिल रहा है


कांड्रा मोड़ पहुंचते ही विधायक कल्पना सोरेन अपनी कार के छत पर जा बैठीं। उन्हें देख लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। रोड शो करते हुए कल्पना सोरेन ने महिलाओं से संवाद भी किया। कल्पना सोरेन की एक झलक पाने जनसैलाब में मौजूद महिलाएं आतुर दिखीं। मौके पर महिलाओं ने पत्त्ते से बने झारखंडी टोपी और माला कल्पना सोरेन को भेंट की। जिन्हें पहन कल्पना सोरेन ने महिलाओं का आभार प्रकट किया।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp