Join Us On WhatsApp

कटिहार में पुलिस ने मुखिया को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार, समर्थकों ने थाना में किया हंगामा...

कटिहार में पुलिस ने मुखिया को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार, समर्थकों ने थाना में किया हंगामा...

 katihar me police ne mukhiya ko kiya girftar
कटिहार में पुलिस ने मुखिया को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार, समर्थकों ने थाना में किया हंगामा...- फोटो : Darsh News

कटिहार: कटिहार पुलिस ने हत्या के आरोप में एक मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुखिया की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक थाना पहुंच गये और जम कर हंगामा किया। गिरफ्तार आरोपी मुखिया के समर्थकों ने कहा कि पुलिस बेवजह मुखिया को परेशान कर रही है जबकि वह बेकुसूर हैं। समर्थकों ने मांग की कि मुखिया को पुलिस रिहा करे और निष्पक्ष जांच कराये। हालांकि पुलिस ने समर्थकों को समझा कर शांत करवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

बताया जा रहा है कि घटना कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के बैरिय पंचायत की है जहां बीते दिनों असद नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या कर शव को सिकटिया गांव में दफन कर दिया गया था जिसे गांव के स्तर पर लोगों ने पंचायती के माध्यम से रफा दफा कर दिया था। मृतक के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद घटना के करीब 70 दिनों बाद शव कब्र से निकाल कर छानबीन शुरू की गई।

यह भी पढ़ें     -   बुलडोजर पर पत्थर भारी: अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम को हटना पड़ा पीछे फिर तो...

घटना की छानबीन के दौरान पुलिस ने बैरिया पंचायत के मुखिया अबू तालिब को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उनके समर्थक उग्र हो गए। मुखिया के समर्थक आजमनगर थाना पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। मुखिया के समर्थकों ने कहा कि पुलिस उन्हें जानबूझ कर परेशान कर रही है, वे निर्दोष हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कानून और प्रशासन पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सामने आनी चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी है। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें     -    सोनपुर मंडल में ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन का मंडल कार्यालय खुला

पटना से असद्दुर रहमान की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp