Join Us On WhatsApp

कटिहार में मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां लेकर थाना पहुंचा दिव्यांग, कही ऐसी बात कि...

कटिहार में मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां लेकर थाना पहुंचा दिव्यांग, कही ऐसी बात कि...

katihar news
कटिहार में मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां लेकर थाना पहुंचा दिव्यांग, कही ऐसी बात कि...- फोटो : Darsh News

कटिहार: बिहार के कटिहार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक दिव्यांग व्यक्ति अपने पांच मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां लेकर थाने पहुंच गये। व्यक्ति के साथ मरे मुर्गी-मुर्गियां देख कर पुलिस अधिकारी हतप्रभ रह गए। जिस किसी ने भी इस मामले को सुना वह हतप्रभ रह गया वहीं मानवता को कोसे बगैर नहीं रह सके। घटना कटिहार के आजमनगर थाना की है जहां एक दिव्यांग व्यक्ति अपने पांच मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां लेकर पुलिस अधिकारी से न्याय की गुहार लगाने पहुंच गए।

यह भी पढ़ें    -    गिरिराज सिंह अब चलेंगे Y+ सुरक्षा घेरे में तो ललन सिंह और तेजस्वी यादव..., कई माननीयों की श्रेणीगत सुरक्षा खत्म...

घटना के संबंध में दिव्यांग ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और उनके पड़ोसी ने साजिश के तहत उनके सभी मुर्गे मुर्गियों को जहर दे कर मार डाला। उन्होंने बताया कि जब हमने इस घटना के संबंध में उनसे बात करने की कोशिश की तो उन लोगों ने हमारी पिटाई भी कर दी। उन लोगों की पिटाई से उन्हें गंभीर चोटें भी आई। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आई पत्नी को भी आरोपियों ने पीट दिया। दिव्यांग व्यक्ति ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवा कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

यह भी पढ़ें    -    पिता ने नहीं दिए शराब के लिए पैसे तो बेटे ने..., टॉप 10 अपराधी में शामिल है आरोपी बेटा...

कटिहार से असद्दुररहमान की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp