लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बाल बाल बच गए। उनके हेलीकॉप्टर के पायलट की सुझबुझ की वजह से दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर में खराबी का अहसास पायलट को हो गया और उसने तुरंत लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। लैंडिंग के बाद सभी लोगों को आनन फानन में हेलीकॉप्टर से निकाला गया और सभी लोग सही सलामत हैं।
यह भी पढ़ें - पार्टी की सदस्यता लेने से पहले पॉलिटिकल एक्टिव हुए निशांत, विधायकों के साथ की बैठक और...
मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। उनके हेलीकॉप्टर ने ला मार्टिनियर ग्राउंड से जैसे ही उड़ान भरी केबिन में धुआं भरने लगा। आनन फानन में पायलट ने ATC से संपर्क किया और हेलीकॉप्टर को लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। वहां इमरजेंसी के बीच सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी लोगों को बाहर निकाला गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ बताये जा रहे हैं वहीं लैंड करते ही टेक्निकल टीम हेलीकॉप्टर की जांच में जुट गई।
यह भी पढ़ें - मेरी भूमिका बदल रही है मैं नहीं.., भावुक हुए पार्टी के नेताओं को CM नीतीश ने कहा..., निशांत की पॉलिटिकल एंट्री पर...