Join Us On WhatsApp

किन्नरों को नेग में नहीं दिया एक लाख रूपये तो महिला को मार दी गोली, लूटपाट...

राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां किन्नरों को मनमाना नेग नहीं देने पर परिवार की महिला को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई...

kinnar ne mari goli
किन्नरों को नेग में नहीं दिया एक लाख रूपये तो महिला को मार दी गोली, लूटपाट...- फोटो : Darsh News

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां घर में बच्चा के पैदा होने पर किन्नरों को नेग मिलने से नाराज किन्नरों ने एक महिला को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। गोली लगने से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के परिजनों ने किन्नरों पर लूटपाट का भी आरोप लगाया है।

घटना बायपास थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी की है जहां किन्नरों ने मनमाना नेग नहीं मिलने के बाद परिवार की एक महिला को गोली मार दी। घटना के संबंध में घायल महिला के पति ने बताया कि करीब एक महीने पहले मेरी बहन को एक बच्चा हुआ था। इसके बाद से ही किन्नर आने लगे और नेग में एक लाख रूपये की मांग करने लगे। हमलोगों ने 11 हजार रूपये देने की बात कही लेकिन वे लोग एक लाख रूपये लेने की बात पर अड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें      -      NEET छात्रा की मौत मामले में तेज प्रताप ने किया बड़ा दावा, PM मोदी का किया समर्थन तो राहुल गांधी पर तो...

परिजन ने बताया कि पिछले एक महीने में किन्नर कई बार आये और एक लाख रूपये की मांग करते थे नहीं मिलने पर चले जाते थे। बुधवार को 20-25 की संख्या में किन्नर और कुछ युवक आये और फिर से एक लाख रूपये की मांग करने लगे। हमने जब मना किया तो उन लोगों ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी और घर की महिलाओं के कान और गले से जेवर छीन लिए और मेरी पत्नी को गोली मार दी। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें      -      रील नहीं रियल: एक दिन के लिए किशोरी को बनाया जायेगा मुखिया जो लेंगी कई फैसले भी...

पटना से मुकेश कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp