#देखें 20 अगस्त 2023 का राशिफल
#मेष
आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने आहार, व्यायाम और अन्य क्रियाओं पर नियंत्रण रखें। आज कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।
#वृष
आज वाहन चलाते समय सावधानी नहीं बरती तो दुर्घटना हो सकती है। पुरानी बहस में फंस सकते हैं। व्यापारिक साथी आपको छोड़ सकता है। पत्नी या बच्चों की सेहत खराब हो सकती है।
#मिथुन
आज व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण सौदा मिल सकता है। ससुराल वालों से काफी आर्थिक मदद मिल सकती है इस सहयोग के कारण आपको अनेक रास्ते प्रशस्त होंगे।
#कर्क
भारी मात्रा में प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ आपको बाद में देखने को मिलेगा। आप कुछ नया कर सकते हैं। परिवार और बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
#सिंह
अपने स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। डॉक्टर से परामर्श लें। सहकर्मी आपका विरोध करेंगे। माता-पिता और जीवनसाथी के बीच बहस हो सकती है, इसलिए बहस से सतर्क रहें।
#कन्या
आपके प्रतिद्वंद्वी आपके काम को बदनाम करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में बहुत सहयोग मिलेगा। आय का एक नया स्रोत मिलेगा।
#तुला
नया घर या कार खरीदने का विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
#वृश्चिक
चुनौतियों से घिरे रहेंगे। व्यापार में कमी होगी। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। पत्नी से विवाद बढ़ जाएगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
#धनु
रुके हुए कामों को पूरा करने से मन खुश रहेगा। आज आप किसी भी नए उद्यम को शुरू कर सकते हैं। परिवार में विवाह का कोई संबंध निश्चित हो सकता है। पत्नी का सहयोग मिलेगा।
#मकर
कंपनी को अच्छा आर्थिक लाभ होगा। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आप एक नई योजना बना सकते हैं। व्यापारिक पार्टनर मिलेंगे। घर या कार खरीद सकते हैं।
#कुम्भ
वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में समस्याएं होंगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन काम पूरा होने की संभावना कम है। पत्नी का रिश्ता मधुर रहेगा।
#मीन
आज आपके किसी मित्र को बुरा लग सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़ी वस्तु से हाथ धो सकते हैं। परिवार में द्वेष हो सकता है।
#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""