Join Us On WhatsApp
BISTRO57

जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन...

Know how will be your day today...

#देखें 27:08:2023 का राशिफल 

#मेष

संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थिति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा! 

#वृष

वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुचि हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगा!

#मिथुन

सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं!

#कर्क

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे!

#सिंह

मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन में निराशा के भाव भी हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है!

#कन्या

पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्चशिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं!

#तुला

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगाा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी!

#वृश्चिक

मन परेशान रहेगा। परिवार की समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। कारोबार में आय बढ़ेगी। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता रहेगी! 

#धनु

सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे!

#मकर 

माता का सानिध्य मिलेगा। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी!

#कुंभ

मन शान्त रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है! 

#मीन

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी!

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp