Join Us On WhatsApp
BISTRO57

जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन...

Know how your day will be today...

#देखें 03 नवंबर 2023 का राशिफल

#मेष 

आज दिन सुख समृद्धि दायक जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी खरीद बिक्री का प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन इस काम के लिए आपके लिए अनुकूल और लाभप्रद रहेगा।

#वृष

मानसिक तनाव महसूस करेंगे,आज काम में व्यस्तता के कारण आज आपका निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। आपके कुछ सोचे हुए घरेलू कार्य आज अटक सकते हैं। 

#मिथुन 

आप अपने व्यवसाय में आज कुछ नई योजना लाएंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों के साथ ही साथ मित्रों से भी सतर्क रहना चाहिए क्योंकि कुछ लोग दोस्त बनकर आपको धोखा दे सकते हैं। 

#कर्क

आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं इसमें आपका धन खर्च होगा लेकिन इससे आपकी प्रसिद्धि भी बढेगी। आर्थिक मामलों में आज आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। 

#सिंह 

व्यापार में कोई भी निर्णय अपनी बुद्धि और विवेक से लेंगे तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, लेकिन आज आपको किसी भी दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। 

#कन्या 

आपका कोई कोर्ट केस लंबे समय से चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा, जिससे आपको विवादों से भी छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भी आज आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें आप कुछ धन भी खर्च करेंगे। 

#तुला  

नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके आज खर्चे बढ़ेंगे जिस पर आपको नियंत्रण करने की जरूरत है। किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही है तो आज घर के बड़ों से इस संबंध में चर्चा सलाह ली जा सकती है। 

#वृश्चिक  

आप कोई भी कार्य आज विश्वास के साथ करेंगे तो वह सफलता और लाभ जरूर प्रदान करेगा। नौकरी में आज आप सहकर्मियों के साथ काम करने में सफल रहेंगे। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। 

#धनु 

आप आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके जान पहचान का दायरा बढेगा। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। अध्यात्म और ज्ञान के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। 

#मकर 

आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आपको यात्रा के दौरान बेहद ही सजग और सतर्क रहना चाहिए। वाहनों के रखरखाव पर धन खर्च होगा।

#कुंभ 

आज आपको किसी पुरानी समस्या और परेशानी से मुक्ति मिलेगी और आप अपने बढ़ते खर्चों पर भी नियंत्रण भी रख पाएंगे। आज आपको अपने दफ्तर में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। 

#मीन  

आपको आज संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी कोई चिर प्रतीक्षित इच्छा आज पूरी हो सकती है जिससे मन आनंदित होगा। 

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp