Join Us On WhatsApp

बस एक क्लिक में जानिए, आज कैसा रहेगा आपका दिन

Know in just one click, how will be your day today

#देखें 18 अक्टूबर 2023 का राशिफल

#शारदीय नवरात्र के चतुर्थ दिन भगवती कूष्मांडा को भोग के रूप में भक्त मालपुआ का भोग लगाएंगे, ऐसा करने से भक्तों के जीवन में कभी परेशानी प्रवेश नहीं करेगा।

#मेष 

आज रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों से सुखद समाचार की उम्मीद कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। आप आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं।

#वृष

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। नौकरी में आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसके लिए आपको अपने सहकर्मी के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। आज किसी मित्र से विवाद हो सकता है।

#मिथुन

लंबे समय से रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। कोई भी काम करते समय दिमाग शांत रखें। कोर्ट के मामलों में सफलता मिल सकती है। मेहनत का फल मिलेगा।

#कर्क

परिवार के लोग भावनाओं का सम्मान करेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। धार्मिक मामलों में रुझान बढ़ेगा।

#सिंह 

कुछ मानसिक चिंताएं आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का सही समय रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। मित्र के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

#कन्या 

घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ों की राय जरूर लें। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलेगा।

#तुला 

मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन मन परेशान भी रहेगा।

#वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आज आपको अपनी संतान से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें जीत होगी।

#धनु 

आज दिन बेहतर रहेगा। कारोबार से जुड़ी आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नौकरी पाने में सफलता मिलेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

#मकर

व्यापार में लाभ होगा। उत्साह के साथ काम शुरू करें। आज भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना चाहिए। जुए और सट्टेबाजी आदि से दूर रहें। यह जीवनसाथी से मतभेद का संकेत है।

#कुंभ

आज आपको किसी काम के कारण प्रसिद्धि मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ होगा। अपने आर्थिक खर्चों पर नियंत्रण रखें। भविष्य में आर्थिक स्थिति गंभीर संकट में पड़ सकती है।

#मीन 

आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव की संभावना है। आपका पार्टनर खुश रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबारियों को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp