Join Us On WhatsApp
BISTRO57

बस एक क्लिक में जानिए, आज कैसा रहेगा आपका दिन

Know in just one click, how will be your day today

#देखें 26 अगस्त का राशिफल 

#मेष 

आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु अति उत्साहित होने से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन अशान्त रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। 

#वृष

लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

#मिथुन

बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। 

#कर्क

संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। 

#सिंह

कला या संगीत के प्रति के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें।

#कन्या

मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। 

#तुला

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। 

#वृश्चिक

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

#धनु

मानसिक शान्ति रहेगी। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।

#मकर

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। 

#कुंभ

नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। उच्चाधिकारियों से कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 

#मीन 

व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ बढ़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी "प्रमोद""

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp