Join Us On WhatsApp
BISTRO57

बस एक क्लिक में जानिए, आज कैसा रहेगा आपका दिन

Know in just one click, how will be your day today

#देखें 22 अगस्त 2023 का राशिफल

#मेष 

दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं | आपका सामाजिक दायरा बहुत बढ़ सकता है | लोगों से आपको मदद मिल सकती है | व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ उम्मीद है | दैनिक कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है | जीवनसाथी से आपके संबंध अच्छे होंगे | आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे | सफलता आपके कदम चूमेगी |

#वृष

आपका दिन फायदेमंद रहेगा | कोई काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा | माता-पिता का सहयोग मिलेगा | माता-पिता के साथ  धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं | किसी अपने से खुशखबरी मिलेगी | छात्रों का पढ़ाई में रूझान रहेगा | आपके पास नयी जिम्मेदारियां आ सकती है |  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे |

#मिथुन

 दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | माता-पिता बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं | आप समारोह में जाने की प्लानिंग करेंगे | अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुन कर अपनी कोई राय देनी चाहिए | आपको आलस्य महसूस हो सकता है | कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं | आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा |

#कर्क

पका दिन खुशियों से भरा रहेगा | आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे | किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी | आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी  | प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा | सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे | आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा |

#सिंह 

आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं | कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है | आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा | आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा  सोच-समझकर लेना चाहिए | पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है |

#कन्या

आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो सकता है | आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं | आप किसी काम के लिये योजना बना सकते हैं | आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं | संतान की ओर से आपको सुख मिल सकता है | समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी |

#तुला

आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपका पूरा ध्यान आज अपने काम पर होगा, जिसकी बदौलत आपके परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार होगा और आप अपने काम में मजबूती पाएंगे। घर का माहौल भी बढ़िया रहेगा। आपस में प्रेम दिखेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कोई शक पनप सकता है, इसलिए सावधानी रखें। 

#वृश्चिक 

आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपने घर में खुद को ज्यादा स्मार्ट दिखाने की कोशिश करना नुकसानदायक रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग पाने के लिए उनसे प्यार से बात करें। परिवार के छोटो का आपको प्रेम मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान मजबूत रहेगा। आपसी समझदारी विकसित होगी। 

#धनु 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। किसी बात को लेकर या संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग मन में किसी गलतफहमी के चलते अपने प्रिय से झगड़ा कर सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद मजबूत है। सेहत का ध्यान रखें।

#मकर 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। आपका पूरा ध्यान जीवनसाथी की खुशी पर होगा, इसलिए आज उन्हें बहुत खुशी देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन अपने मन की बात अपने दिलबर से कहेंगे और अपने प्यार को खुलकर स्वीकार करेंगे।

#कुम्भ

आपके लिए आज का दिन माध्यमिक से फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है और आप किसी बात को लेकर थोड़े उदास हो सकते हैं। हल्का बुखार भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। लंबी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है। 

#मीन 

आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के लिए मन में विशेष प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए निर्माण रोमांटिक रहेगा। काफी क्रिएटिव होंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा। 

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद"""

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp