Join Us On WhatsApp

बस एक क्लिक में जानिए, आज कैसा रहेगा आपका दिन

Know in just one click, how will be your day today

#देखें 28 जून 2023 का राशिफल

मेष राशि वालों को आज भाग्‍य का साथ नहीं मिल रहा है। आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने आज ढेर सारी जिम्मेदारियां होंगी, जिनको पूरा करने में आपके पसीने छूट जाएंगे।

#वृष

वृष राशि वालों का दिन शुभ है और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी और आप करियर में सफलता प्राप्‍त करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर आपके कदम आगे बढ़ेंगे।

#मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सामान्य है। राशि का स्वामी बुध आपके करियर के लिए सफलता देने वाला है। आपको व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। 

#कर्क 

कर्क राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गए निर्णय आपको लाभ देंगे। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी और आर्थिक मामलों में भी निर्णय ले पाएंगे।

#सिंह 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और भाग्‍यशाली है। आज भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता समाप्त हो जाएगी। 

#कन्या

कन्या राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में शुभ है। आज सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष होगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

#तुला

तुला राशि वालों के लिए दिन आर्थिक मामलों में मिलाजुला है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति के कारण आपको तनाव हो सकता है।

#वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर और कारोबार में आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में आ सकता है और आपकी रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं।

#धनु

धनु राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी और धन धान्य में भी वृद्धि होगी। धन का लाभ होगा और शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्ध होगी। 

#मकर

मकर राशि वालों का दिन करियर और कारोबार के मामले में शुभ है। उच्चाधिकारियों की कृपा से आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपक किसी प्रॉपर्टी की खरीद भी कर सकते हैं। शाम के वक्‍त खर्च अधिक रहेगा।

#कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन परम सिद्धिदायक है। कहीं से रुका हुआ धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। 

#मीन

मीन राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और यदि आप बिजनस करते हैं तो आपको पूरे दिन आय के नए स्रोत प्राप्‍त होंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। 

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp