Join Us On WhatsApp
BISTRO57

जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे

Know what your stars say today

#देखें 12 सितंबर 2023 का राशिफल

#मेष 

आज आलस्य  हावी रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिये काफी मेहनत करेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को प्राथमिकता देंगे। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे।

#वृष

दफ्तर में सहकर्मी आपको महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। आत्मविश्वास से सभी कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।आपके द्वारा लिये गये निर्णय दूरगामी सिद्ध होंगे। मन काफी प्रसन्न रहेगा। बच्चों के करियर की समस्या का समाधान होगा।

#मिथुन 

आज कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप अपनी कार्यकुशलता से सबको प्रभावित करेंगे। रचनात्मक कार्य को पूरा करने में आज समय बितायेंगे। किसी रिश्तेदार के घर से बुलावा आ सकता है। धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

#कर्क

आज किसी काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं। बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें,नया काम ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार बढ़ेगा।

#सिंह 

बिना सोचे विचारे धन निवेश न करें। आर्थिक हानि हो सकती है। किसी के काम में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। लापरवाही और ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी।

#कन्या 

आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। राजनीतिक लोगों को अहम पद प्राप्त हो सकता है। बड़ा काम शुरू करने के लिये नकदी की समस्या हल होगी। दंपत्ति जा सकते हैं। 

#तुला 

अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। बनते हुए काम में रुकावटें आ सकती है। बुजुर्गों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा।गैस की समस्या हो सकती है। तनाव कम करने के लिये मेडिटेशन का सहारा लें।

#वृश्चिक 

यात्रा  लाभकारी होगी। आज गुमी हुई वस्तु आपको दोबारा मिल सकती है। आपके कौशल में निखार आएगा। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल को बढ़ायेगा। 

#धनु 

आपको तनाव रहेगा। रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। आपका सम्मान घट सकता है। सहयोगियों के साथ विवाद होने की सम्भावना है।जोड़ों में दर्द और ब्लडप्रेशर की समस्या उभर सकती है। 

#मकर 

कार्यप्रणाली में सुधार होने की सम्भावना है। नये काम को लेकर योजना बना सकते हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। विवादों को सुलझाने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। पैतृक बिजनेस में लाभ होगा। 

#कुंभ 

आज आप मित्रों के साथ काफी समय गुजारेंगे। यात्रा कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में बाधा आयेगी।मौसम बदलने के कारण आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है।भावुक रहेंगे।

#मीन

किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से कुछ बहस करनी पड़ेगी।  कनफ्यूज रहेंगे। लेकिन शाम तक आप किसी न किसी निष्कर्ष में पहुँच जायेंगे।बैठकों में आपको सम्मानित किया जा सकता है।

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp