Join Us On WhatsApp

जानिए आज का अपना राशिफल

Know your horoscope today

#देखें 19 जून 2023 का राशिफल

#मेष 

मेष राशि राशि के स्वामी मंगल इस समय पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल मिलेगा।

#वृष

वृष राशि वालों का आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद और प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी।

#मिथुन

राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा।

#कर्क

कर्क आर्थिक राशि: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

राशि स्वामी चंद्रमा द्वादश भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। 

#सिंह

राशी के स्वामी सूर्य मित्र ग्रहों के बीच में आ गए हैं। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। छात्रों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। 

#कन्या

राशि स्वामी बुध सुख की वृद्धि कर रहे हैं। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है।

#तुला

तुला राशि वालों के चारों ओर आज सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। 

#वृश्चिक

आपकी राशि से चतुर्थ पंचम त्रिग्रही योग अभी कुछ दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच करने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। 

#धनु

धनु राशि वालों के विरोधी भी आज आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कामकाज की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 

#मकर 

मकर राशि वालों को आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। 

#कुंभ

कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य सुख में आज व्यवधान आ सकता है, अपनी सेहत का ध्यान रखें, फिर कामकाज पर ध्यान दें। राशि का स्वामी शनि अब मार्गी चल रहे हैं। अतः निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। 

#मीन

मीन आर्थिक राशि: यात्रा में सावधान रहें

मीन राशि वालों का आज का दिन संतान चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा।

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp