Daesh NewsDarshAd

जानिए आज का अपना राशिफल

News Image

#देखें 31 मई 2023 का राशिफल

#मेष 

आज इस राशि से द्वितीय सूर्य व राशि में गोचर रत गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

#वृष 

आज का दिन राजनीति के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।तुलसी का पेड़ लगाएं।गाय को केला खिलाएं। चावल व तिल का दान करें।

#मिथुन 

गुरु एकादश का होकर जॉब के लिए शुभ है। आज के दिन मेष के गुरु घर परिवार के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

#कर्क 

गुरु इसी राशि से दशम त था चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय गोचर में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

#सिंह 

गुरु भाग्यभाव में रहेंगे। शुक्र वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।

#कन्या 

शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। शुक्र फाइनेन्स व टीचिंग जॉब के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा इसी भाव में है।शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। राजनीतिज्ञों से लाभ हो सकता है।

#तुला 

गुरु व चन्द्रमा जॉब में उन्नति के लिए शुभ फलदायक हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी शिव मंदिर में बेल व पीपल का वृक्ष लगाएं।

#वृश्चिक 

चन्द्रमा एकादश व शुक्र प्यार व अन्य रिश्ते संबंधों में भावुकता देंगे। गुरु परिवार के लिए मंगलमय है। आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है । चन्द्रमा आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें।

#धनु 

गुरु पंचम संतान के लिए मंगलमय है। परिवार में संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

#मकर 

भाग्य भाव का चन्द्रमा मङ्गलमय हैं। आफिस में वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है।शिक्षा में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। बैंगनी व हरा रंग शुुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

#कुंभ 

इस राशि के शनि व कन्या के चन्द्रमा लाभ देंगे। गुरु इसी राशि से तृतीय भाव में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। तिल का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व सुंदरकांड का पाठ करें।

#मीन 

सप्तम चन्द्रमा तथा गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। शुक्र व बुध राजनीति के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। 

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद"

Darsh-ad
Darsh-ad
Darsh-ad

Scan and join

Description of image