#देखें 14 सितंबर 2023 का राशिफल
#मेष
कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी कार्य को लेकर मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे।
#वृष
वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
#मिथुन
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी आ सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
#कर्क
आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से मन परेशान रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। माता-पिता से धन प्राप्त हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
#सिंह
क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु यथानुरूप लाभ नहीं दिखाई देगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।
#कन्या
आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में कुछ नया कर सकते हैं।
#तुला
धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
#वृश्चिक
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु उत्साही होने से बचें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
#धनु
मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु संयत रहे। व्यर्थ के क्रोध एवं झगड़ों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
#मकर
मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में परिश्रम अधिक करना होगा।
#कुंभ
मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
#मीन
आत्मसयंत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार में सदव्यवहार बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। धन की स्थिति मजबूत होगी।
#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""