Join Us On WhatsApp

मुठभेड़ से पहले थानाध्यक्ष को फोन कर किया था चैलेंज, कुंदन ठाकुर ने कहा था 'मुठभेड़ में सिर्फ पुलिसवाले की जाएगी जान...'

मंगलवार को पूर्वी चंपारण के चकिया इलाके में एसटीएफ और अपराधियों की मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए जबकि एक STF जवान भी शहीद हो गए. अब एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें अपराधी पुलिस को चैलेंज कर रहा है और...

kundan thakur ka audio viral
मुठभेड़ से पहले थानाध्यक्ष को फोन कर किया था चैलेंज, कुंदन ठाकुर ने कहा था 'मुठभेड़ में सिर्फ पुलिसवाल- फोटो : Google

पूर्वी चंपारण: बिहार के पूर्वी चंपारण में मंगलवार की तड़के सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें STF के एक जवान शहीद हो गए जबकि दो अपराधी भी मारे गए। एनकाउंटर के बाद अब जिले में एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एनकाउंटर में मारा गया अपराधी कुंदन ठाकुर पुलिसकर्मी को चैलेंज देता हुआ सुना जा सकता है। हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि दर्श न्यूज़ नहीं करता है लेकिन बताया जा रहा है कि कुंदन ठाकुर ने पूर्वी चंपारण के चकिया थाना के थानाध्यक्ष को फोन कर परिवार के लोगों को परेशान नहीं करने की बात कही थी। साथ ही उसने कहा था कि अगर गुंडई देखना है तो फिर हम दिखा देंगे। ऑडियो में अपराधी ने SHO को यह भी कहा था कि बहुत जल्दी ही एक खबर आएगी जिसमें बताया जायेगा कि कई पुलिसकर्मी मारे गए जबकि अपराधी भाग निकला।

वायरल ऑडियो में सुना जा सकता है कि अपराधी ने कॉल करने के बाद सबसे पहले प्रणाम सर कहता है फिर अपना परिचय देता है। इसके बाद उसने कहा कि सर जब हमने कहा है कि हमारे परिवार को परेशान मत कीजिये, आपको भी हमारे तरफ से कोई परेशानी नहीं होगी तो फिर बार बार मेरे घर पर आपलोग क्यों जाते हैं? मेरी मां के साथ गाली गलौज करते हैं और हर बार कैमरे का डीवीआर खोल कर ले आते हैं। ऐसे में 10-15 हजार रूपये खर्च कर उसे कौन मेंटेन करेगा। पुलिस की तरफ से जब कहा गया कि सर ने बुलाया है तो उसके जवाब में कुंदन ने कहा कि सर का परिवार नहीं है क्या? अगर हम पहुँचने लगें तो समझ रहे हैं क्या होगा?

यह भी पढ़ें    -     राजधानी पटना में छापेमारी के लिए गई नारकोटिक्स की टीम पर हमला, करनी पड़ी फायरिंग...

ऑडियो में अपराधी लगातार बोले जा रहा है और धमकियां दे रहा है जबकि पुलिसकर्मी चुपचाप सुन रहे हैं। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि अब तक हम शांत थे लेकिन अब आपको हम दिखा देंगे कि गुंडई क्या होता है। अगर आप कर सकते हैं तो मैं आपको लोकेशन देता हूँ और आता हूँ, आप अपने फाॅर्स के साथ आइये और मुझे जिन्दा गिरफ्तार करके बताइए तो मैं समझ जाऊंगा। आपको जितना दम लगाना है लगा लीजिये लेकिन अब बहुत जल्दी ही खबर आएगी कि अपराधी और पुलिस में एनकाउंटर हुआ जिसमें केवल पुलिसकर्मी ही मारे गए जबकि अपराधी फरार हो गए। और सर मैं आपको यह बता देता हूं कि मुझे गोली चलाना सीखना नहीं है बल्कि मैं दोनों हाथों से गोली चलाता हूं। जब हमारा मुठभेड़ होगा तो मैं वादा करता हूं, सिर्फ पुलिसकर्मी मरेंगे, मैं नहीं मरूँगा।

ऑडियो में कॉल करने वाले अपराधी ने पुलिस को यह भी धमकी दी कि मैं हर एक दो दिन में आपलोग के सामने आता हूँ लेकिन आपलोग मुझे गिरफ्तार नहीं कर पाते हैं। मैं आपलोगों के आसपास ही हूँ, बहुत दूर नहीं हूँ। और जो लोग मेरे घर पर गए थे सबको जवाब देना होगा। बहुत जल्दी मैं सबसे हिसाब लूँगा। बता दें कि मंगलवार को पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अपराधी के ठिकाने पर छापेमारी की। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। इस मुठभेड़ में STF के एक जवान श्रीराम यादव शहीद हो गए जबकि कुंदन ठाकुर और उसका एक साथी प्रियांशु कुमार मारा गया। 

जानकारी के अनुसार पुलिस अपराधी के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली और कई राउंड की गोलीबारी हुई। इस दौरान STF जवान घायल हो गये थे जो बाद में शहीद हो गए। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुठभेड़ में मारा गया अपराधी कुंदन ठाकुर लंबे समय से कई मामलों में वांछित था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है वहीँ अब कुख्यात अपराधी का एक ऑडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पुलिसकर्मियों को चैलेंज कर रहा है।

यह भी पढ़ें    -     बिहार के इस जिले में राशन कार्ड पर हो रही बड़ी कार्रवाई, अब तक कट गए इतने नाम


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp