पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मली हार के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भवन निर्माण विभाग की तरफ से मिलने के बाद अब उन्होंने आवास खाली कर दिया है। तेज प्रताप यादव का बंगला बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित किया गया है जहां आज वे निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी चीजें अपने साथ ले जाने का तेज प्रताप यादव पर आरोप लगाया।
मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेज अपने लिए नवआवंटित आवास का निरीक्षण करने के बाद कहा कि बंगला खंडहर में बदला हुआ है। इसकी स्थिति बिल्कुल भी रहने लायक नहीं है। आवास लगभग खाली कर दिया गया है और यहां से न सिर्फ अपना निजी सामान बल्कि सरकारी सामान भी गायब हैं। जब भी कोई आवास किसी मंत्री को आवंटित होता है तो उसमें सोफे और बेड वगेरह सब दिए जाते हैं लेकिन इस आवास से सब कुछ गायब हैं। मुझे लगता है कि आवास से एसी वगेरह भी खोल कर ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें - सजा मिलना तो दूर, आरोपी को साफ पैसेज दे रही पुलिस..., रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार से किये तीखे सवाल...
इस दौरान सरकारी सामान तेज प्रताप यादव के द्वारा ले जाये जाने के सवाल पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने नाम लिये बगैर कहा कि यह तो तय है कि जो इस आवास में रह रहे थे और अन्य सभी सामान ले गए हैं वही ले गए होंगे। हमने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा है कि इसमें आवंटन के वक्त क्या सब चीजें दी गई थी और अभी क्या है क्या नहीं है उसका आकलन कर लें। साथ ही 2 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने वाला है तो इसे ध्यान में रखते हुए भी हमने अधिकारियों को कहा है कि जितना जल्दी संभव हो सके आवास को रहने लायक बना कर तैयार किया जाये ताकि एक शुभ दिन देख कर पूजा पाठ के साथ इस आवास में प्रवेश कर सकें।
यह भी पढ़ें - बिहार के लाल ने शार्क टैंक में दिखाया कमाल, स्टार्टअप को मिला 50 लाख का ऑफर