Join Us On WhatsApp

RCP सिंह की जदयू में होगी वापसी? केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कर दिया साफ और कहा...

बीते दिनों मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के साथ अपने संबंधों की चर्चा की थी जिसके बाद यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि वह जदयू में वापसी करेंगे. लेकिन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने..

lalan singh ne rcpi singh ke jdu me wapsi par kaha
RCP सिंह की जदयू में होगी वापसी? केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कर दिया साफ और कहा...- फोटो : Darsh News

मुंगेर: मकर संक्रांति के अवसर पर राज्य में कई तरह के सियासी खिचड़ी पकने लगी थी हालांकि अब तक इसका परिणाम सामने नहीं आया है। लेकिन इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के जदयू में वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और केंद्र सरकार में मंत्री ललन सिंह ने आरसीपी सिंह के जदयू में घर वापसी के कयासों पर मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया है।

दरअसल रविवार को मंत्री ललन सिंह अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर पहुंचे थे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह के जदयू में वापसी के सवाल पर जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने 72-42-85 का फ़ॉर्मूला भी बताया और कहा कि बिहार के लोगों की निष्ठा और आस्था अब भी सीएम नीतीश के साथ है।

यह भी पढ़ें      -      CM नीतीश ने बदल दिया जिलों के प्रभारी मंत्री, गृह मंत्री को पटना तो अशोक चौधरी को तीन जिलों की मिली कमान...

72 से पहुंचाया 42 पर

जदयू में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की वापसी के सवाल पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी को 72 से 42 सीटों पर पहुंचा दिया था उसके बाद फिर से कार्यकर्ताओं और नीतीश कुमार के मेहनत ने पार्टी को 85 सीट पर पहुंचाया है। ललन सिंह ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को गर्त में पहुंचा दिया था और अब उनका पार्टी में कोई स्थान नहीं है। अब उनके साथ कोई समझौता नहीं होगा।

क्या कहा था RCP सिंह ने

बता दें कि बीते दिनों एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे और वहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी पहुंचे थे। इस संबंध में जब मीडिया ने आरसीपी सिंह से सवाल किया था तो उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सिर्फ राजनैतिक दूरी बढ़ी है जबकि वे लोग अभी भी एक दूसरे के करीबी हैं। उन्होंने कहा था कि हम दोनों एक दूसरे को 25 वर्षों से जानते हैं और मैंने उनके साथ काम भी किया है। वहीं मीडिया ने जब आरसीपी से जदयू में वापसी पर सवाल किया था तो उन्होंने हंसते हुए कहा था कि अगर ऐसा कुछ भी हुआ तो आपलोगों को जानकारी तो मिल ही जाएगी। इसके बाद राजनीतिक महकमे में यह चर्चा तेज हो गई थी कि खरमास के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जदयू में वापसी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें      -      शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड में SIT ने शुरू की जांच, राजनीतिक महकमे से भी उठ रहे सवाल...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp