Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। उन्होंने यह नामांकन सोमवार को राजद के प्रदेश कार्यालय में किया। उनके साथ उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी और पार्टी के कई बड़े नेता साथ में मौजूद रहे। वहीं लालू यादव पार्टी बनने के समय से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और माना जा रहा है कि, वो फिर से इस पद पर चुने जाएंगे। हालांकि, 5 जुलाई को उन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है।
लालू यादव ने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 2025-2028 के सांगठनिक सत्र के लिए है। लालू यादव पिछले 28 सालों से लगातार इस पद पर बने हुए हैं। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजद में सांगठनिक चुनाव हो रहे हैं। हाल ही में, पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल को राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। खास बात उन्हें निर्विरोध चुना गया है।
लालू यादव के नामांकन भरने के बाद तेजस्वी यादव ने अपनी बात रखी। तेजस्वी यादव ने कहा कि, लालू यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर 12 कार्यकाल पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि, अब आने वाले दिनों में भी उम्मीद है कि लालू यादव के नेतृत्व में पार्टी को आगे भी जीत मिलेगी।