Join Us On WhatsApp

सड़क पर ही लेट गए लाइब्रेरियन अभ्यर्थी, कहा '1 करोड़ नौकरी का वादा और नियमावली के बावजूद..'

राजधानी पटना में नई सरकार के गठन के बाद विभिन्न विभागों के अभ्यर्थी लगातार वैकेंसी की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को एक बार फिर लाइब्रेरियन के अभ्यर्थियों ने राजधानी पटना में मार्च निकाला. इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका तो...

librarian virodh pradarshan
सड़क पर ही लेट गए लाइब्रेरियन अभ्यर्थी, कहा '1 करोड़ नौकरी का वादा और नियमावली के बावजूद..'- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान मौजूदा सरकार ने आगामी पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का वादा किया था और नई सरकार के गठन के बाद अब तक बहुत कम संख्या में भर्तियाँ निकाली गई है। विभिन्न विभागों के अभ्यर्थी सरकार से लगातार मांग भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने की मांग कर रहे हैं और अपनी मांग के साथ समय समय पर राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शन भी जारी है। राजधानी में एक बार फिर लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।

मंगलवार को राजधानी पटना लाइब्रेरियन बहाली की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थी एक बार फिर सड़क पर उतरे। ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के बैनर तले अभ्यर्थियों ने मार्च निकाला। मार्च की शुरुआत पटना विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी से शुरू हुई और कारगिल चौक पर पहुंची जहां अभ्यर्थी बैठ गए और जम कर नारेबाजी की। अभ्यर्थी लगातार शिक्षा मंत्री के विरोध में नारेबाजी करते दिखे। इस दौरान अभ्यर्थियों के मार्च को रोकने के लिए वहां पुलिस ने बैरीकेडिंग की और भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया। इसके साथ ही वाटर कैनन भी बुलाई गई।

यह भी पढ़ें    -    बिहार दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर सकते हैं राज्यसभा चुनाव पर मंथन, दरभंगा में डिप्टी सीएम ने किया स्वागत...

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार ने बहाली नियमावली जारी कर दी लेकिन अब तक लाइब्रेरी पात्रता परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है। इस दौरान पटना जिलाध्यक्ष हर्षित राज ने कहा कि सरकार तक अपनी बात पहुँचाने के लिए यह मार्च निकाली गई है। यदि परीक्षा तिथि जल्द घोषित नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के प्लस टू से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 10 हजार से अधिक लाइब्रेरियन के पद खाली हैं बावजूद इसके सरकार इस दिशा में कुछ काम नहीं कर रही है।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी परीक्षा की तिथि जारी नहीं की गई है। लंबे समय से अभ्यर्थी लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं और उनका समय निकला जा रहा है लेकिन सरकार और विभाग की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

यह भी पढ़ें    -    “सरकार नहीं चलेगी” पर भड़के नीतीश कुमार, सदन में गरमाया माहौल


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp