Join Us On WhatsApp

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद झारखंड के लिए नई नियुक्तियाँ....

LJP (R) in Jharkhand Working Committee

राँची में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद, पार्टी ने झारखंड प्रदेश के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। लोजपा (रा) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, हाजीपुर सांसद और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री चिराग पासवान ने जमुई के माननीय सांसद श्री अरुण भारती को झारखंड प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही, खगड़िया के सांसद श्री राजेश वर्मा और लोजपा (रा) के राष्ट्रीय सचिव श्री अरविंद सिंह को झारखंड सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री धीरेन्द्र कुमार सिन्हा "मुन्ना" को झारखंड का मीडिया प्रभारी और बिहार प्रदेश प्रवक्ता श्री कुमार सौरभ सिंह को झारखंड मीडिया सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की स्थिति को मजबूत करना है।

पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में यह टीम राज्य में पार्टी के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेगी। पार्टी की ओर से मीडिया से जुड़े वरिष्ठ साथियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी के संदेश को व्यापक रूप से पहुंचाया जा सके।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp