Join Us On WhatsApp
BISTRO57

RBI Repo Rate: महंगे नहीं होंगे लोन, आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, जानें आपको कहां-कहां कितनी राहत

Loans will not be expensive, RBI has not changed the repo ra

New Delhi : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 51वीं एमपीसी बैठक के नतीजे (RBI MPC Meeting Results) आज जारी किए गए। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि नीतिगत दरों (Repo Rate) में बदलाव नहीं किया गया है। मतलब लोन की ईएमआई नहीं बढ़ेगी। न घटेगी। केंद्रीय बैंक ने लगातार 10वीं रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह 6.50 प्रतिशत पर बरकरार है। रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत और बैंक रेट 6.75 प्रतिशत पर स्थिर है। 

आर्थिक विकास को मिली गति : शक्तिकांत

आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने बताया कि इस बार एमपीसी में 3 नए सदस्य जुड़े हैं। बैठक में ग्लोबल हालातों समेत अन्य पहलुओं पर विचार करके  6 में से 5 सदस्यों ने ब्याज दरों को पहले की तरह बनाए रखने पर वोट दिया। गर्वनर ने जानकारी दी कि पॉलिसी का रुख विद्ड्रॉल ऑफ अकमॉन्डेशन से चेंज करके अब Neutral किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल उतार-चढ़ाव से भरे हालातों के बावजूद देश में महंगाई (Inflation) को काबू में रखने में आरबीआई कामयाब हैं। साथ ही आर्थिक विकास को भी गति मिली है। 


रेपो रेट कम होने से घटती है ईएमआई

बता दें, आरबीआई (RBI) की एमपीसी की बैठक प्रत्येक दो महीने में होती है। इसमें शामिल आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास समेत छह सदस्य महंगाई समेत अन्य मुद्दों और बदलावों (Rule Changes) पर विचार-विमर्श करते हैं। दरअसल, रेपो रेट का सीधा संबंध लोन लेने वाले ग्राहकों से होता है। इसके कम होने से लोन की ईएमआई घटती और इजाफा होने से बढ़ती है। रेपो रेट (Repo Rate) वह दर है, जिस पर केंद्रीय बैंक धन की किसी कमी की स्थिति में वाणिज्यिक बैंकों को पैसा कर्ज देता है। रेपो रेट का उपयोग मौद्रिक अधिकारियों द्वारा महंगाई को नियंत्रित करने को किया जाता है।


रेपो रेट 6.5 प्रतिशत

अभी रेपा रेट (Repo Rate) 6.5 प्रतिशत है। इससे पहले देश में जब महंगाई बेकाबू हुई थी और 7 प्रतिशत के पार पहुंची थी, तब इसे काबू में लाने के लिए आरबीआई ने लगातार रेपो रेट बढ़ाई थी। इसमें मई 2022 से फरवरी 2023 तक कई बार वृद्धि की गई थी। ये 2.5 प्रतिशत बढ़ाया गया था। इसके बाद से केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया था। आरबीआई ने आज लगातार 10वीं बार रेपो रेट को स्थिर रखा। इससे शेयर बाजार में बढ़त आई। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 411 अंक बढ़कर 82046.48 के लेवल पर पहुंच गया है। बीएसई निफ्टी (BSE Nifty) 25,190 के पार निकल गया।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp