Join Us On WhatsApp
BISTRO57

मंत्री मदन सहनी को झेलना पड़ा प्रकाश परियोजना सहायकों का आक्रोश

Madan sahni on pariyojna sahayak

शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुचें आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हालांकि इस दौरान मंत्री मदन सहनी को आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। बता दे की समाज कल्याण विभाग में अनुबंध पर कार्यरत सैकड़ो लोगों को बर्खास्त सरकार ने 2 वर्ष पूर्ण कर दी है आज सभी बर्खास्त प्रखंड परियोजना सहायक मंत्री मदन सहनी से मिलने जदयू कार्यालय पहुंचे थे जहां मंत्री मदन साहनी लोगों को मिलने से मना कर दिए इसके बाद सभी बर्खास्त परियोजना सहायकों ने पार्टी कार्यालय में ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल पर मंत्री मदन सैनी ने कहा है की सभी लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत बहाल किया गया था लेकिन योजना के समाप्त होने के बाद इन लोगों की सेवा समाप्त कर दी गई है लेकिन सरकार इस मामले पर संवेदनशील है और उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है।मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 के बाद अपराध पर अंकुश लगाने का काम किया है और आज बिहार की विधि-व्यवस्था भी पूरी तरह से दुरुस्त है। साथ ही उन्होंने कहा कि  तेजस्वी यादव आभार यात्रा पर जाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं लेकिन आने वाले दिनों में राजद को इससे कोई राजनीतिक फायदा नहीं होगा। 5 दिनों तक बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चला लेकिन वे एक दिन भी सदन में नजर नहीं आये। श्री तेजस्वी यादव से बिहार की जनता को कोई उम्मीद नहीं है, उन्हें सिर्फ वोट के समय जनता की याद आती है।  इस मौके पर विधानपार्षद  संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव लोकप्रकाश सिंह मौजूद रहे।




                               

                                 (संजय कुमार सिन्हा)

                                   कार्यालय सचिव

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp