Join Us On WhatsApp

महिला ने जन्म दिया तीन बेटियों को पति ने कर दी हत्या, बेरहमी से चेहरा कुचल...

महिला ने जन्म दिया तीन बेटियों को पति ने कर दी हत्या, बेरहमी से चेहरा कुचल...

mahila ki hatya
महिला ने जन्म दिया तीन बेटियों को पति ने कर दी हत्या, बेरहमी से चेहरा कुचल...- फोटो : Darsh NEWS

मुजफ्फरपुर: एक तरफ सरकार बेटी को बचाने और पढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है और लोगों को लगातार जागरूक कर रही है तो दूसरी तरफ अभी भी बेटे की चाह में महिलाएं शिकार हो रही हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है मुजफ्फरपुर से जहां एक महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया तो ससुराल के लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं मृतिका के भाई ने पति और देवर समेत अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना मुजफ्फरपुर का है जहां शुक्रवार को बूढी गंडक नदी के किनारे आश्रम घाट के समीप लोगों ने नदी में एक बोरा तैरते हुए देखा जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने जब बोरा को खोला तो सब सन्न रह गये क्योंकि अंदर मृतका का क्षत विक्षत शव था। बताया जा रहा है कि महिला के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके और शरीर पर भी सैकड़ों जख्म के निशान थे। मृतिका की पहचान उसके भाई ने हाथ पर टैटू और साड़ी के आधार पर की। मृतिका की पहचान सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी संतोष साह की पत्नी फूलो देवी के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें     -      CBI जांच का भी SIT जैसा ही होगा हश्र, NEET छात्रा के परिजनों ने कहा 'हमें सरकार पर नहीं है भरोसा'

मृतिका के भाई ने कहा कि वह अपने पति के साथ मुजफ्फरपुर के बालूघाट रोड नंबर 3 में किराये के मकान में रहती थी। महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया था जिसमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी  है। पति और परिवार के अन्य लोग बेटा पैदा नहीं होने की वजह से अक्सर प्रताड़ित करते थे। 22 जनवरी को वह अपने देवर के साथ नये जगह पर घर देखने निकली थी जिसके बाद से लापता हो गई। 25 जनवरी को उसके पिता ने गुमशुदगी और हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था। फ़िलहाल शव बरामदगी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें     -      इलाज करवाने आई युवती के साथ अस्पताल के कर्मी ने ही की जबरदस्ती की कोशिश, 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी...

मुजफ्फरपुर से चंदन चौधरी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp