Join Us On WhatsApp

अब 18 वर्ष की मंंईया को भी मिलेगा सम्मान, झारखंड के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 5 जिलों की महिलाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी सौगात....

Maiya Samman Yojna

रांची : नामकुम के खोजाटोली ग्राउंड में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों की लाखों लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला जिले के करीब सात लाख महिलाएं शामिल हुईं। इस पर हेमंत सोरेन ने  कहा कि पिछले चार कार्यक्रमो में बारिश तेज होने की वजह से कार्यक्रम में बड़ा उत्पन्न हुई थी, लेकिन इन सब के बावजूद भी माताओं और बहनों ने उन सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिए जो 2019 से पहले कार्यक्रम होता था। 



मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के इस भव्य कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने कुल सात लाख लाभुकों केस बीच 70 करोड़ 49 लाख 27 हजार रूपये भेजे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में मंईयां लाभुक कार्यक्रम में पहुंची है। सम्मान राशि मिलने के बाद सभी लाभुकों के चेहरे पर आयी मुस्कान।

वही सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि शायद ही ऐसा सम्मान और प्यार किसी को मिलेगा। लाख कठिनाई के बावजूद आपके प्यार से हिम्मत मिलती है। इस हिम्मत से ही आपके लिए योजना बनाते है। हमने अपनी झारखंडी माता, बहन बेटियों के लिए एक सम्मान देने का काम किया है। अपनी बहनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक छोटी सी पहल की है।



 हेमंत सोरेन ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय ऐसा था की झारखण्ड में लोग राशन कार्ड हाथ में लेकर दर बदर भटकते रहते थे। लेकिन राज्य में मौजूद डबल इंजन की सरकार में भूख से मौत हो होती थी। जब अब हमारी झारखण्ड में अबुआ सरकार बनी तो अपने झारखंडी लोगों के लिए काम करना शुरू किया। जब जनता का काम करना शुरू किया तो भाजपा वाले लोग टांग खींचना शुरू कर दिया। और हमें झूठे आरोपों में जेल में भेज दिया, लेकिन सच तो सच है वापस लौट आया। हमारी सरकार झारखण्ड के गांव से चलने वाली है अब रुकेगी नहीं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp