Join Us On WhatsApp

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा के दौरान मंत्री लेसी सिंह हुई भावुक, मंच पर लगी रोने और कहा...

सीएम नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत जिलों का दौरा कर रहे हैं. गुरुवार को वह पूर्णिया पहुंचे थे जहां करोड़ों की सौगात दी. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री लेसी सिंह भावुक हो गई और कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें...

manch par bhavuk hui mantri
CM नीतीश की समृद्धि यात्रा के दौरान मंत्री लेसी सिंह हुई भावुक, मंच पर लगी रोने और कहा...- फोटो : Darsh NEWS

पूर्णिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को सीएम नीतीश पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने करीब 500 करोड़ रूपये की लागत वाली 200 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया और अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई। इस दौरान उन्होंने नाम लिये बगैर लालू-राबड़ी के कार्यकाल पर जम कर निशाना भी साधा और बिहार की बदहाली की बात कही। सीएम नीतीश के कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक पल ऐसा भी हुआ जब हर कोई भावुक हो उठे क्योंकि मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह अपने आप को रोक नहीं पाई और रोने लगी।

यह भी पढ़ें     -      JDU कार्यालय में पहुंचे दर्जनों कार्यकर्त्ता करने लगे नारेबाजी, कहा हमारे नेता सही फिर भी हमारे साथ हुआ अन्याय...

मंत्री लेसी सिंह जब जनसभा को संबोधित कर रही थी तो उस वक्त उन्होंने उनके द्वारा बिहार में महिलाओं के उत्थान के लिए किये गए कामों की चर्चा कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को न सिर्फ पंख दिया है बल्कि उन्हें उड़ना भी सिखाया और यही वजह है कि आज राज्य में महिलाएं बहुत आगे जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश को अपने लिए कृष्ण बताया और कहा कि एक समय था जब मेरे जीवन में हर तरफ अँधेरा छा गया था। उस वक्त सीएम नीतीश कृष्ण की तरह ढाल बन कर खड़े हो गए और न सिर्फ उनकी राजनीतिक अस्तित्व को बचाए रखा बल्कि उन्हें हर संकट से भी उबारा।

मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि बिहार की बेटियां हर वह सम्मान पा रही हैं जिसकी वह हक़दार हैं और यह सब नीतीश कुमार के विजन का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि बिहार में जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से लगातार विकास का काम हो रहा है। हर शिक्षा, स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में आज बिहार आगे है। उन्होंने महिलाओं को विशेष आरक्षण दे कर आज सर उठा कर जीने की राह बनाई और इसी का असर है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें     -      बिहार के खाने में इतिहास की महक, हर व्यंजन में बसता है परंपरा और स्वाद


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp