Join Us On WhatsApp

मेरी बेटी है जो चाहे करूं...., मुजफ्फरपुर में मां की क्रूरता देख दहल जायेगा दिल

मेरी बेटी है जो चाहे करूं...., मुजफ्फरपुर में मां की क्रूरता देख दहल जायेगा दिल

mfp video viral
मेरी बेटी है जो चाहे करूं...., मुजफ्फरपुर में मां की क्रूरता देख दहल जायेगा दिल- फोटो : Darsh NEWS

मुजफ्फरपुर: यूं तो मां की ममता को हर दुःख दर्द की दवा कही जाती है लेकिन मुजफ्फरपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो न सिर्फ मानवता बल्कि मां की ममता को भी कटघरे में खड़ा कर देती है। एक ऐसी क्रूर मां और मजबूर बेटी की तस्वीर देखने को मिली है जिसे देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएँ। दरअसल मुजफ्फरपुर में एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा जोरों पर है। इसके साथ ही अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है। हालांकि इस मामले में जिले के एसएसपी ने स्वतः संज्ञान लिया है और कार्रवाई का आदेश भी जारी किया है।

दरअसल मुजफ्फरपुर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपनी मासूम बेटी के पीठ पर बैग में ईंट भर कर उसे जबरन सड़क पर चलने को मजबूर कर रही है। वजन की वजह से दर्द से कराहती बेटी जब रोटी है तो वह अपनी बेटी की पिटाई भी कर रही है। वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि महिला बच्ची को अपनी बेटी बता रही है साथ ही बच्ची भी महिला को अपनी मां बता रही है। बच्ची के पीठ पर एक बैग है जिसमें कई सारी ईंटें हैं जिसका वजन बच्ची उठाने में असमर्थ है।

यह भी पढ़ें     -     मुजफ्फरपुर में शिव बारात में झूम रहे लोगों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, हुआ ऐसा कि बन गया चर्चा का विषय...

सड़क पर इस तरह मानवता और मां की ममता को शर्मसार होते देख लोगों ने जब बीच बचाव की कोशिश की तो महिला लोगों से ही उलझ पड़ी। फिर भी वहां मौजूद लोगों ने बच्ची के पीठ पर बैग से ईंटें निकाल कर रोड पर फेंकते नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ लोग महिला को समझा भी रहे हैं कि आपकी बेटी है तो कोई अपनी बेटी के साथ ऐसी क्रूरता करता है क्या? अगर इसने कोई गलती की होगी तो घर में मारेंगे या समझायेंगे लेकिन रोड पर इस तरह से इसे सजा देना सही नहीं है। लोगों के समझाईस के बाद महिला अपनी बेटी को मारते हुए भी नजर आ रही है साथ ही वह लोगों से भी कहती है कि मेरी बेटी है मैं चाहे जो करूं, आपलोग कौन होते हैं इसे बचाने वाले या हमें कुछ कहने वाले।

हालांकि यह वीडियो मुजफ्फरपुर में किस जगह की है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों में इसकी चर्चा जरुर हो रही है। वहीं दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए वीडियो के सत्यापन और अन्य जरुरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने जांच के दौरान बाल कल्याण समिति को भी जोड़ने का निर्देश दिया है ताकि बच्ची की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जांच की जा सके। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि अगर मामला सही पाया जाता है तो फिर दोषी मां के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाये साथ ही बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें     -     NEET छात्रा मामले में अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने ली एंट्री, SSP को जारी किया नोटिस...

मुजफ्फरपुर से चंदन की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp