सीतामढ़ी: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री लगातार अपराधी और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में लोजपा(रा) के एक विधायक ने अधिकारियों को सरेआम हड़का दिया और कहा कि हमारे लोगों को अगर तकलीफ दिया तो फिर हम तुम्हे तकलीफ दे देंगे। दरअसल लोजपा विधायक अमित कुमार रानू मंगलवार को सीतामढ़ी के बेलसंड विधानसभा के सवरपुर पहुंचे थे जहां स्थानीय लोगों ने कई शिकायतें रखी।
यह भी पढ़ें - होली के दौरान की हुड़दंग तो पड़ेगा भारी, सभी जिलों को निर्देश जारी '24 घंटे तैयार रखें...
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मियों की सबसे अधिक शिकायत की। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी मनमाने ढंग से बिजली बिल वसूली करते हैं साथ ही शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लोगों की शिकायत सुन विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने मंच से ही अधिकारी और कर्मियों को हड़का दिया और कहा कि अगर बिजली विभाग के कर्मी बिल मांगने या लाइन काटने आयें तो आप उन्हें बैठा लीजिये और मुझे फोन करिए। कोई किसी का भी लाइन नहीं काटेगा। इसके साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के कर्मियों को भी हड़काते हुए कहा कि अगर हमारे लोगों को तकलीफ डोज तो हम भी तुम्हे तकलीफ दे देंगे।
यह भी पढ़ें - विपक्ष के आरोप पर वित्त मंत्री ने सदन में किया बड़ा एलान, कहा होली से पहले कर्मियों का...
सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट