Join Us On WhatsApp

तीसरी बार मोदी सरकार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 111 वा संस्करण आज प्रसारित हुआ।

Modi's Mann ki Baat

प्रदेश भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम आज बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी,सांसद विधायकगण,जन प्रतिनिधि एवम कार्यकर्ताओं ने सुना ।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संथाल परगना प्रवास के दौरान शिकारीपाड़ा के पलमा में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

 प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन कार्यक्रम आम जनता से जुड़ाव का अनूठा कार्यक्रम है। विश्व के किसी राजनेता के द्वारा प्रति माह जनता से ऐसा प्रत्यक्ष संवाद नहीं होता। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा। मन की बात कार्यक्रम बढ़ते भारत ,बदलते भारत की गाथा है।

 देश सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ रहा।भारत का सांस्कृतिक गौरव बढ़ रहा। दुनिया का भारत के प्रति  दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आए हैं। 

 हुल क्रांति और उसके महानायक सिदो कान्हु से भारत की जनता को परिचित कराने केलिए आभार प्रकट किया।

गोंदा मंडल स्थित रॉक गार्डन बूथ पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए *नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी* ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम भारत के सामर्थ्य और संस्कृति का संवाद है।

 आज के 111वें संस्करण में विकसित भारत की सोच है, शहीदों की गाथाएं है, जनता का परिश्रम है,सांस्कृतिक विरासत है। कुछ लोग नही चाहते थे कि मन की बात का 111वे संस्करण को बोलने का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मिले। लेकिन देश की जनता ने यह अवसर तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करके दिया।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp