Join Us On WhatsApp

मगध विश्वविद्यालय में छात्र JDU ने किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, कुलपति पर लगाये गंभीर आरोप...

बीएड विभाग में डायरेक्टर की नियुक्ति नियम के विपरीत किये जाने का आरोप समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर छात्र जदयू ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने कहा कि प्रबंधन अगर हमारी बात नहीं सुनती है तो फिर हम...

mu me dharna pradarshan
मगध विश्वविद्यालय में छात्र JDU ने किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, कुलपति पर लगाये गंभीर आरोप...- फोटो : Darsh NEWS

गया जी: मगध विश्वविद्यालय के बीएड विभाग में एक रिटायर्ड प्रोफेसर को डायरेक्टर बनाये जाने पर छात्रों में रोष व्याप्त है। रिटायर्ड प्रोफेसर सुशील सिंह को बीएड विभाग में डायरेक्टर बनाये जाने पर छात्र जदयू ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया साथ ही अपनी 21 सूत्री मांगें भी रखीं। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधर की मांग की।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र जदयू के अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने कहा कि कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही ने विश्वविद्यालय में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। छात्रों से प्रमाण पत्र, पंजीकरण और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए भी मनमानी शुल्क की वसूली की जाती है। उन्होंने दावा किया कि यह सब उच्च प्रशासनिक संरक्षण में किया जा रहा है जिससे छात्रों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें     -     भवन निर्माण विभाग के सचिव ने की विभाग की समीक्षा, कर्मियों को दिए तीव्र एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश...

छात्र जदयू के अध्यक्ष ने रिटायर्ड प्रोफेसर सुशील को बीएड विभाग के डायरेक्टर बनाये जाने पर भी कहा कि यह नियमों के विरुद्ध है। विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों के खिलाफ जा कर उनकी नियुक्ति डायरेक्टर के पद पर की गई है, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावी थो रही है। इस दौरान अन्य छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रबंधन हमारी 21 सूत्री मांगों पर ठोस और सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे जिन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन से पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने, शुल्क संरचना में सुधर, संदिग्ध नियुक्तियों की जांच तथा शैक्षणिक वातावरण में सुधार की मांग की।

छात्रों ने कहा कि वे लंबे समय से समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं की गई। इस बीच विश्वविद्यालय प्रबंधन या कुलपति की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर शीघ्र विचार नहीं की गई तो फिर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें     -     राजीव नगर में फिर चलेगा बुलडोजर, पटना नगर निगम स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में...

गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp