Join Us On WhatsApp

राजधानी में नगर परिषद कर्मियों की लापरवाही से गई मासूम की जान, लोगों ने आक्रोशित हो किया जम कर हंगामा...

राजधानी में नगर परिषद कर्मियों की लापरवाही से गई मासूम की जान, लोगों ने आक्रोशित हो किया जम कर हंगामा...

nagar parishad ki laparwahi
राजधानी में नगर परिषद कर्मियों की लापरवाही से गई मासूम की जान, लोगों ने आक्रोशित हो किया जम कर हंगाम- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना में नगर परिषद की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसने एक मासूम की जान ले ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना एक दो दिनों की लापरवाही का नतीजा नहीं बल्कि लंबे समय की लापरवाही का नतीजा है। दरअसल फुलवारीशरीफ इलाके में लंबे समय से एक खुले नाले में गिर कर दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

घटना फुलवारीशरीफ इलाके के की है जहां खेलने के दौरान एक दो वर्ष का बच्चा नाला में गिर गया। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है जिसमें दिख रहा है कि खेलने के दौरान बच्चा नाला के पास गया था तभी वह ढक्कन खुला होने की वजह से नाला में गिर गया। घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने उसे निकाल कर पटना एम्स पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश भर आया और नगर परिषद के विरुद्ध जम कर अपनी भड़ास निकाली। लोगों ने कहा कि लंबे समय से नाला का ढक्कन खुला हुआ है और इसे बंद करने के लिए नगर परिषद को कई बार कहा गया लेकिन किसी ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया। नगर परिषद के कर्मियों की लापरवाही से दो वर्ष के बच्चे की जान चली गई।

यह भी पढ़ें   -  CM ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण, मलमास मेला को लेकर भी...

लोगों ने बताया कि बच्चा का परिवार असम का निवासी है जो पटना में रहता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के संबंध में फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष गुलाम शाहबाज ने कहा कि बच्चा खेलते समय नाला में गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नाला का ढक्कन खुला होने के मामले में कहा कि इस मामले में भी जांच की जा रही है और जो भी जिम्मेवार होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें   -  पटना में प्रेमी जोड़ों के हाथ से गुलाब ले कर थमाया हनुमान चालीसा, 'तोड़ देंगे कोना कोना...'

पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp