Nalanda : नालंदा में सुबह की शुरुआत हादसे से हुई है. जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक ज़ख़्मी को गंभीर हालात में इलाज के लिए विम्स पावापुरी में भर्ती कराया गया है। घटना रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव की है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान आनंदी महतो की 80 वर्षीय पत्नी फुलिया देवी और धर्मवीर कुमार के 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के तौर पर हुई है। जबकि, घायलों में 12 वर्षीय निरंजन कुमार का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला शोभा देवी की मानें तो यह मकान 60 साल पुराना था। रात को खाना खाने के बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए। तो दादी फुलिया देवी के साथ दोनों पोता आशीष और निरंजन सोने गया। सभी नींद में ही थे, तभी अचानक जर्जर मकान ज़मीदोज़ हो गया। जिसमें दादी और दोनों पोता दब गए। जैसे ही आवाज़ हूई तो उठकर शोर मचाने पर आसपास के लोग भागते हुए बचाने पहुंचे। इस दौरान आशीष कुमार की पहले ही मौत हो गई जबकि दादी का विम्स पावापुरी में इलाज के दौरान हुआ है।
वहीं, एक पोता का इलाज अभी चल रहा है। महिला अपने तीसरे बेटे के साथ घर के आंगन में करकट के नीचे सो रही थी। इसलिए वह बच गई। पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। घटना के समय स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रहुई प्राथमिक स्वास्थ केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया। जहां आशीष कुमार को डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं, दादी और पोता निरंजन को नाज़ुक हालात में विम्स पावापुरी भेज दिया गया। वहां अहले सुबह दादी की भी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट चुकी है। दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट चुकी है। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि देर रात मकान का छत गिरने से दादी पोता की दबकर मौत हो गई है। एक ज़ख़्मी का इलाज चल रहा। पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटे हैं।
नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट
ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Upmukhyamantri-Vijay-Kumar-Sinha-ne-kasa-tanj-bole-Khalnayak-ki-bhumika-mein-hai-Rahul-Gandhi-970852