Join Us On WhatsApp

बिहार झारखंड के कुख्यात नक्सली ने मुंगेर में किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार और...

बिहार झारखंड के कुख्यात नक्सली ने मुंगेर में किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार और...

naxal surrendered
बिहार झारखंड के कुख्यात नक्सली ने मुंगेर में किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार और...- फोटो : Darsh NEWS

मुंगेर: केंद्र सरकार की पहल पर राज्यों के सहयोग से नक्सली उन्मूलन अभियान काफी तेजी से चलाया जा रहा है। बिहार में काफी हद तक नक्सलियों का सफाया किया जा चुका है। इस बीच बिहार झारखंड का कुख्यात 3 लाख रूपये का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने बिहार में हथियार के साथ सरेंडर कर दिया है। कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा पर बिहार और झारखंड में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार को मुंगेर पुलिस के समक्ष उसने भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़ें       -      बिहार में फिर दिखा भीड़तंत्र का तालिबानी चेहरा, बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने...

एक जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाला कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा भाकपा (माओवादी) का स्पेशल एरिया कमांडर बताया जाता है। संगठन में उसे रीजनल या केंद्रीय कमिटी का सदस्य भी माना जाता है। उसके ऊपर तीन लाख रूपये का इनाम घोषित है।वह पिछले दो दशकों से अधिक समय से एक्टिव था और उसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, अपहरण, सरकारी कार्यों में बाधा समेत कई अन्य मामलों में आरोपी था। सूत्रों के अनुसार वह हाल के दिनों में मुंगेर, लखीसराय और जमुई के पहाड़ी क्षेत्रों में काफी एक्टिव था तथा उसके पास से AK47 और AK56 समेत कारतूस तथा कई मैगजीन भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें       -      बिहार कबड्डी टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए IPRD की प्रशाखा पदाधिकारी को विभाग ने किया सम्मानित


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp