Join Us On WhatsApp
BISTRO57

आजसू केंद्रीय कार्यालय में एनडीए की बैठक में जीत की रणनीति पर हुई चर्चा...

NDA Election Meeting in AJSU

क्षेत्रीय शक्ति और राष्ट्रीय सोच के साथ बेहतर समन्वय बनाकर लोकसभा चुनावों में बड़े परिणाम देने की ओर एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। रांची समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर आपसी समझदारी और साझेदारी से हमारे सभी कार्यकर्ता एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। 

उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित पार्टी केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एनडीए की बैठक में कही। मौके पर रांची लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस बैठक में रांची लोकसभा अंतर्गत कांके, हटिया, रांची और खिजरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के विकास और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ 24×7 काम करने वाले प्रधानमंत्री मोदी हैं तो दूसरी तरफ नेतृत्वविहीन इंडी गठबंधन है। हमारा गठबंधन राष्ट्रहित को समर्पित है और उनका गठबंधन अपने परिवार के हित तथा स्वार्थ को समर्पित है। रांची लोकसभा से हमारी जीत सुनिश्चित है। हमें अपने जीत के अंतर को बड़ा करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। पार्टी के कार्यकर्ता ही इस चुनाव में जीत के मजबूत आधार हैं। 

मौके पर संजय सेठ ने कहा कि चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। हम आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री समस्त देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनकी सेवा में दिन रात कार्य कर रहे हैं। आजसू हमारा परंपरागत दोस्त है। हमारा यह गठबंधन क्षणिक नहीं, कई वर्षों तक चलने वाला अटूट गठबंधन है। इस चुनाव में फल और फूल की यह अद्भुत जोड़ी जीत के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp