Daesh NewsDarshAd

एनडीए झारखंड के खूंटी लोकसभा में जीत सुनिश्चित करने को लेकर बनाई रणनीति....

News Image

रांची वर्तमान सरकार को इंगित करते हुए कहा कि ये वसूल नहीं, वसूली वाली सरकार है। जनजातीय समाज का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में कभी रहा ही नहीं। इनका उद्देश्य सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करना है। यह सरकार जनजाति वर्ग का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रही है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस समाज के गौरवपूर्ण विरासत को सुरक्षित और अक्षुण्ण रखते हुए उनके विकास के लिए कार्य करना हमारा दायित्व है। 

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एनडीए की बैठक में कही। मौके पर केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस दौरान कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन राज्य की अर्थव्यवस्था पर डकैती किया है राज्य को खोखला कर दिया है। राज्य का आलम देख रही है जनता। ये सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं का गुनहगार है। गुनाह की सजा लोकतंत्र की अदालत में मिलेगी। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने अपने कारनामों से राज्य का नाम पूरे देश में बदनाम किया है। नीति, नियोजन का वादा कर सत्ता में आने वाले लोग खान संपदा को लूटने में मग्न हैं। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए हम आपसी समन्वय और साझेदारी के साथ खूंटी समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। 

पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वगत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में आवश्यक राजनीतिक परिवर्तन में आप सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। हर गांव हर घर तक अपनी पहुँच बनाए और पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें। बैठक में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सह एनडीए के खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि एनडीए का हरेक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को फिर से एकबार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेहनत कर रहा है। इस परिश्रम का सुखद परिणाम चार जून को देखने को मिलेगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से जीत की पटकथा लिखेगा एनडीए। खूंटी की जनता देश में सुशासन और दूरगामी लक्ष्य रखने वाली सरकार बनाने के लिए अपना मतदान हमारे पक्ष में अवश्य करेगी। 

Darsh-ad
Darsh-ad
Darsh-ad

Scan and join

Description of image